फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं 14 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शनिवार को विकास भवन में महिलाओं की शिकायतें सुनीं और उनका शीघ्र निस्तारण करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, जमीन संबंधी विवाद, गिरफ्तारी, बच्चों की सुपुर्दगी, मारपीट और आटा चक्की हटाए जाने समेत कुल 14 शिकायतें आईं। सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने में संकोच नहीं करना चाहिए और प्रशासन को भी उनकी शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इसके बाद सुजीता कुमारी ने बंडा ब्लॉक में आयोजित जागरूकता चौपाल में महिला कल्याण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें