फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में लखनऊ की दोनों टीमें बाहर

Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में ओसीएफ रामलीला मैदान में चल रहे प्रदेश स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। दोनों मैचों में शाहजहांपुर की टीमों ने ही जीत दर्जकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच स्थानीय मयूर स्पोर्टिंग और एलडीए लखनऊ के बीच खेला गया, इसमें मयूर स्पोर्टिंग ने 2-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से आदर्श शर्मा और शिवम ने गोल किए। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्थानीय विष्ट एकेडमी और लखनऊ चौक स्टेडियम के बीच हुआ, इसमें विष्ट एकेडमी ने 3-0 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराए। इस मौके पर अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। मैच के रेफरी अयूब, कौशल किशोर, योगेश, सतीश, संजीव सिंह, अशोक रहे। संचालन एसएम अजमल और संजीव सक्सेना ने और आभार आयोजन सचिव दिलीप शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष ओएन सक्सेना, सरोज मिश्रा, दिनेश सिंह, बिंदु, रंजीाव खिलौरिया, सुरेंद्र, सुनील कुमार, पावनी वर्मा, रज्जन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें