फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का राज्यस्तरीय मूल्यांकन

Thu, 01 Feb 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर के गांव पलिया पट्टी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर मौजूद डॉक्टर करन सिंह व अन्य स्टाफ। स्रोत: 
विज्ञापन
तिलहर। पलिया पट्टी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट के लिए राज्य सरकार की टीम ने 30 जनवरी को मूल्यांकन किया। यह बरेली मंडल का दूसरा केंद्र है जिसका असेसमेंट किया गया है।
विज्ञापन


तिलहर सीएचसी प्रभारी डॉ. करन सिंह ने बताया कि अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापरक बनाने और मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम संचालित करती है। जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. तौकीर नबी ने बताया कि तीन चरणों में चिकित्सालय का मूल्यांकन किया जाता है। सर्वप्रथम चिकित्सालय की क्वालिटी टीम आंतरिक मूल्यांकन करती है जब आंतरिक स्कोर 70 प्रतिशत से अधिक हो जाता है तब राज्यस्तरीय टीम मूल्यांकन करती है। इसमें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ने 82 प्रतिशत अंक हासिल करके राष्ट्रीय असेसमेंट के लिए फाइनल सूची में अपना स्थान बनाया है। इस दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव से लेकर अस्पताल के सभी कर्मचारियों का इंटरव्यू एवं दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें