फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा नया शैक्षिक सत्र

Tue, 30 Jun 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसी बोर्ड, बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित बोर्ड के हजारों स्कूल-कॉलेज बुधवार को ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद से खुल जाएंगे। परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन से शिक्षण कार्य शुरू कराने के निर्देश हैं। विद्यालयों में साफ-सफाई, रसोईघर की व्यवस्थाएं, नि:शुल्क पुस्तकों के वितरण की तैयारियां शिक्षकों ने पहले से ही शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन

नवीन शैक्षिक सत्र नई उम्मीदों के साथ शुरू होगा, क्योंकि विद्यालयों में अब शिक्षकों की कमी नहीं है और अन्य तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। इससे ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों में भी विद्यालय जाकर नई पुस्तकें लेने और दोस्तों के साथ मिलकर गर्मियों के छुट्टियों के बारे में चर्चाएं कल से शुरू हो जाएंगी। वहीं मिड डे मील के नवीन मेन्यू को लेकर शिक्षकों में चिंता होने के साथ ही रोष भी कि आखिर 3.59 रुपये में 200 मिली दूध की व्यवस्था कैसे की जाएगी। इन सभी समस्याओं के बीच विद्यालय खुलने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

गुरुजनों को भी अवकाश खत्म होने का दुख
एक जमाना था जब ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने का दुख छात्र-छात्राओं को हुआ करता था कि अब विद्यालयों में जाना पड़ेगा। साथ ही गुरुजी के डर से पढ़ाई करनी पड़ेगी। कंप्यूटरीकृत के इस दौर में सोशल साइट्स पर इस बार एक नई तस्वीर उभर कर आई है कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले गुरुजन विद्यालय खुलने को लेकर बड़े दुखी नजर आ रहे हैं। अपनी पीड़ा को बयां करते हुए गुरुजन तमाम पोस्ट भी डाल रहे हैं।
विज्ञापन


‘मास्टर दूधिया बनने वाले हैं, स्कूल फिर से खुलने वाले हैं’
यूं तो सोशल साइट्स पर विद्यालय खुलने को लेकर तमाम तरह की पोस्ट एवं कविताएं लिखी जा रही हैं। एक शिक्षक ग्रुप में मास्टर साहब ने कविता पोस्ट की। कविता की कुछ पक्तियां इस तरह से हैं...
‘एक जुलाई की सुबह मचेगा गदर, भागेंगे सबरे इधर से उधर। सुबह पांच बजे उठना पड़ेगा, जल्दी मंजन स्नान करना पड़ेगा।
साइकिल मोटरबाइक हो या कार, हवा पेट्रोल भरवाकर हो लो तैयार
ग्रामीण, रसोइया और प्रधान, सब मिलकर लेंगे तुम्हारी जान।
15 जुलाई के बाद जब आए बुध, सब बच्चों को पिलाना होगा दुग्ध।
3.59 रुपये में 200 एमएल दूध कैसे पिलाआगे, क्या दुग्ध में 90 प्रतिशत पानी मिलाओगे।
मास्टर दूधिया बनने वाले हैं, फिर से स्कूल खुलने वाले हैं।  ’

स्कूलों में आज होगा पुस्तकों का वितरण
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में नि:शुल्क वितरित होने वाली पुस्तकों की पहली खेप सत्यापित होने के बाद ब्लाक कार्यालयों में पहुंच चुकी है। ब्लाक कार्यालयों से पुस्तकें उठाने के साथ ही सभी परिषदीय विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण होगा। नगर के रोटी गोदाम परिसर में संचालित होने रहे परिषदीय विद्यालयों में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण करेंगे।

झूले नहीं हो पाए सही
शाहजहांपुर। रोटी गोदाम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में गत शैक्षिक सत्र में खराब हुए झूले एवं बच्चों के मनोरंजन के अन्य यंत्र सही नहीं कराए गए। यह स्थिति नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने की है। बावजूद इसके बच्चों के मनोरंजन के यंत्रों को सही नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें