फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में भरे पानी मेें खड़े होकर किया प्रदर्शन

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
पानी में प्रदशन करते लोग।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धर्मपुर की एक गली में कई दिनों से पानी भरा है। शिकायत के बावजूद ग्राम प्रधान के इस ओर कोई ध्यान न देने से नाराज ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बता दें कि यह खड़ंजा मेन रोड से फतेहगंज जाता है। इस मार्ग पर नाली न होने से लगभग सौ मीटर तक गली में गंदा पानी भरा हुआ है। इससे लोगों का इधर से निकलना मुश्किल है। बीमारियां पैदा होने की भी आशंका बनी हुई है। जलभराव से नत्थू के घर की दीवार भी गिर गई है। अब पानी उनके घर में भी भर गया है। परेशान नत्थू को घर छोड़कर दूसरी जगह रहना पड़ रहा है। गांव के राधेश्याम, संजय, नन्ही देवी, बेलवती, दिनेश, रामेंद्र, हाकिम, रमेश, नन्हे लाल, शारदा देवी, मुरली आदि ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें