फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

141 निर्वाचन कर्मियों के खिलाफ होगी एफआईआर

Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जीएफ कालेज में आयोजित पीठासीन और मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण में 141 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। डीएम कर्ण सिंह चौहान ने सीडीओ टीके शिबु को संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी की बिना उनकी अनुमति के ड्यूटी नहीं काटी जाएगी। अधिकांश कर्मचारियाें के निरुत्तर रहने पर डीएम चौहान ने नाराजगी करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में बताए गए बिंदुओं पर गंभीरता से ध्यान देते हुए उसी के अनुरूप कार्य करें। डीएम ने कहा कि यदि निर्वाचन ड्यूटी से आनाकानी करते हुए किसी कर्मचारी ने बीमारी अथवा अन्य कोई बहानेबाजी की तो मेडिकल टीम से जांच कराई जाएगी और ड्यूटी योग्य पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को सरकारी सेवा से मुक्त करने के संबंध में उनके विभागाध्यक्षों को पत्र जारी करा दिए जाएंगे। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट और मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिया कि वे अपने नाम और मोबाइल नंबर ब्लैकबोर्ड पर लिखकर सभी कर्मचारियोें को नोट कराएं। डीएम ने ईवीएम खोलने-बंद करने के साथ उसकी बैटरी और अन्य सभी पार्ट्स मतदान से पहले भली प्रकार चेक करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में विभिन्न संवर्गों के 2050 कर्मचारी बुलाए गए थे, लेकिन प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने गिनती कराई तो पहले सत्र में 81 और दूसरे सत्र में 60 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने बताया कि गैरहाजिर कर्मचारियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। प्रशिक्षण में डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, जीएफ कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद, डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें