फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गतिरोध जारी, तीसरे दिन भी बंद रहे खुदागंज के बाजार

विज्ञापन
खुदागंज में धरने पर बैठे लोगों से वार्ता करते विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, इस दौरान व्यापार म
विज्ञापन
खुदागंज। रामलीला मैदान की चहारदीवारी तोड़े जाने के विरोध में शनिवार को तीसरे दिन भी नगर के सभी बाजार बंद रहे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, व्यापारियों और नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। धरनास्थल पर एसडीएम नीलिमा यादव और विधायक वीर विक्रम सिंह ने जाकर आंदोलनकारियों से वार्ता कर उन्हें न्याय संगत कार्रवाई करने का भरोसा दिया, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई होने तक वह सभी धरना-प्रदर्शन खत्म करने के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

एसडीएम और विधायक से आंदोलनकारियों की वार्ता के दौरान धरनास्थल पर नायब तहसीलदार अमित कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मामले का नियमानुसार समाधान कराने का आश्वासन दिया, जबकि विधायक ने भी संबंधित पक्षों से वार्ता कर शांतिपूर्ण एवं न्यायसंगत समाधान का भरोसा दिलाया।
इस पर धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि रामलीला मैदान धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है, इसलिए उससे जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

धरनास्थल पर उस वक्त असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब वहां बैठे उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कृपा शंकर रस्तोगी यह कहते हुए फफक कर रो पड़े कि रामराज्य लाने की बात करने वाली सरकार में उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। विधायक ने उनके आंसू पोंछे, लेकिन वह देर तक रोते रहे।
इस बीच, धरनास्थल पर कई स्कूलों के बच्चों समेत निगोही के ब्लाॅक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मुन्ना सिंह नवादा, सत्यवान सिंह आदि ने पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य के पति राजेश सिंह, बालिस्टर सिंह, संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, राजकुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें