फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीराम-केवट के बीच संवाद का मंचन

विज्ञापन
निगोही रामलीला में धूं-धूं कर जलता रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
सिंधौली। नखासा मैदान पर चल रही रामलीला में रविवार को कलाकारों ने भगवान श्रीराम और केवट के बीच हुए संवाद का मंचन किया। व्यवस्था में मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा, वीरपाल यादव, शिवशरण पांडेय, कृष्ण मोहन मिश्रा, रामरतन शर्मा, अनिल शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन


मनु-शतरूपा ने तपस्या कर भगवान विष्णु को किया प्रसन्न
सेहरामऊ दक्षिणी। कुतुआपुर गांव में स्थित मां जालिपा देवी और भैरो बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को भी सुबह श्री रुद्र महायज्ञ किया गया। तत्पश्चात, वृंदावन से आए रास आचार्य दुष्यंत शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने मनु-शतरूपा की कठोर तपस्या और उससे भगवान विष्णु के प्रसन्न होने के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। व्यवस्था में आयोजक ध्रुव सिंह, शरद सिंह, सागर वर्मा, रैवारी लाल शर्मा, अभिराम त्रिवेदी आदि का सहयोग रहा। संवाद

फोटो: 25, 32
श्रीराम के हाथों रावण का वध, दशानन का पुतला जलाया
निगोही। रामलीला में रविवार को प्रभु श्रीराम के हाथों रावण का वध होने का मंचन किया गया। इसके बाद मेला मैदान पर लगे रावण के विशाल पुतला का दहन किया गया। इसके बाद विभीषण को लंका का राज्य सौंपने और श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान विधायक सलोना कुशवाहा, नीरज पांडेय, नृपेंद्र मिश्रा, रवि कुशवाहा, नीरज राठौर आदि मौजूद रहे। अंत में मेला कमेटी के अध्यक्ष सुखलाल वर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें