फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसएसएमवी ने एकता क्लब को हराकर मारी बाजी

विज्ञापन
जीएफ कॉलेज में एकता क्लब और एसएसएमवी के मध्य होता मैच। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गांधी जयंती के मौके पर जीएफ कॉलेज के मैदान पर फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में एसएसएमवी ने एकता क्लब को हराकर बाजी मार ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मैच में एकता क्लब के खिलाड़ी शुभम ने मैच शुरू होने के दो मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक दोनों टीमों ने एक-दूसरे को पछाड़ने का प्रयास करती रहीं, लेकिन गोल करने में कोई भी सफल नहीं हो पाईं।
मध्यांतर के पश्चात एसएसएमवी स्कूल की टीम के कप्तान अक्षय श्रीवास्तव ने एकता क्लब पर शानदार गोल कर स्कोर बराकर कर लिया। बाद में अंतिम क्षणों में एसएसएमवी की टीम के शिवांश ने गोल कर अपनी टीम को विजय दिला दी। इससे पहले छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


फुटबाल का जिला स्तरीय ट्रायल छह को

शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली रेती में छह अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होगा। शाम चार बजे होने वाले ट्रायल में कई टीमें प्रतिभाग करेंगी। यहां से चयन होने वालों को अक्तूबर को मंडल स्तर पर ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें