फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस रोजा मुरादाबाद तलब

Wed, 22 Apr 2015 11:37 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन मास्टरों ने स्टेशन अधीक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार करने की शिकायत प्रवर मंडल परिचालन प्रबंधक से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर डीओएम ने एसएस रोजा एमयू खान को मुरादाबाद तलब किया है।
विज्ञापन

बता दें कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए एसएस बीके शुक्ला के बाद एक अप्रैल से यहां के एसएस का पद एमयू खान को सौंपा गया था, लेकिन 22 दिन के भीतर ही उनकी कार्यप्रणाली से स्थानीय स्टेशन मास्टरों और अन्य रेल कर्मियों  में आक्रोश फैल गया। स्टेशन मास्टर जेपी सिंह, दफेदार, संतोष शुक्ला सहित नौ रेल कर्मियों ने प्रवर परिचालन प्रबंधक मनोज शर्मा से शिकायत की थी। सीनियर डीओएम मनोज शर्मा ने कर्मियों मे फैल रहे आक्रोश को देखते हुए एसएस रोजा एमयू खान को बृहस्पतिवार को अपना पक्ष रखने के लिए मुरादाबाद तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें