फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रैली और नुक्कड़ नाटक से शिक्षा के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। प्रेमकिशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन बुधवार को रुस्तमपुर चक गांव में शैक्षिक जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक के जरिये ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताया।
विज्ञापन

इससे पहले, एनएसएस के स्वयंसेवियों ने योग, व्यायाम और परेड का अभ्यास किया। रैली निकालने के बाद गांव में सफाई अभियान चलाया। बौद्धिक सत्र मे मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और कौशलयुक्त शिक्षा प्राप्त करना भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अति आवश्यक है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. जयंत कुमार आदि ने भी स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर फायजा, निशि पांडेय, अंजलि, सुबहाना वारसी, मोनी, प्रिया सिंह, अमित कुमार, श्याम राजपूत, मयूरिका आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें