फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगोपाल गोशाला का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 07 Apr 2017 11:35 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न‌िरीक्षण - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 डीएम कर्ण सिंह चौहान और एसपी केबी सिंह मिश्रीपुर स्थित श्री गोपाल गोशाला का निरीक्षण कर गायों का खानपान, साफ-सफाई और स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। इससे पूर्व अधिकारी द्वय ने संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

डीएम ने रामबाग गोशाला पहुंचकर गायों के बारे में जानकारी हासिल की। गोशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामचंद्र सिंघल ने बताया कि गोशाला में कुल 259 गायें हैं, जिनमें 25 गायें दूध देती हैं। डीएम ने गर्मी के मौसम में गायों के पीने के लिए स्वच्छ पानी, प्रतिदिन उन्हें नहलाने तथा खानपान की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर गायों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करते रहें और बीमार गायों का इलाज सुनिश्चित करें। 
इससे पूर्व डीएम और एसपी ने संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज केंद्र पर चल रही यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा का भी निरीक्षण किया। परीक्षा गणित की चल रही थी, उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों का मिलान करने पर पाया गया कि 13 कापियां दूसरे कक्ष में रखी हुई हैं, जबकि पांच प्रश्नपत्र कम हैं। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि पांच प्रश्नपत्र लिफाफे में पहले से ही कम थे। गोशाला निरीक्षण के समय सीडीओ टीके शिबू, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गोशाला सचिव हरि किशोर गुप्ता, संरक्षक अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें