मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस वसंत पंचमी के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में मां सरस्वती का पूजन कर प्रसाद बांटा गया। परंपरागत ढंग युवाओं और बच्चों ने पतंगबाजी भी की।
बीएस पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। पीली पोशाक में सजे धजे बच्चों ने त्योहार की परंपरा का अनुसरण कर पतंगबाजी का आनंद लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी की देखरेख में धीर, धैर्य, अक्षरा, अनन्या, गुरमन, किरत, आरब, रितिक, हिमांशु, मुदित, एेंजिल, हरप्रीत, परांजल, अकरिता, हिमांशी, कव्यांश, महिमा, आर्यन, शौर्य, फरमान आदि बच्चों ने अनुष्का, छोटे बच्चों ने गैस वाले गुब्बारे से खेलकर मनोरंजन किया।
इसके अलावा श्री दैवी संपद संस्कृत ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय, एसएसएमवी, डीएस इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यापीठ, लक्ष्य इंस्टीट्यूट, सन इंस्टीट्यूट आदि में भी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यापीठ में अध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा, निदेशक शशि खरे आदि ने मां शारदे की प्रतिमा की स्थापना की।