फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित के घर पसरा सन्नाटा, तेरहवीं की रस्म हुई 

Mon, 01 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में एनएच-91 पर शुक्रवार की रात नोएडा से आ रहे शाहजहांपुर के परिवार के साथ लूटपाट और मां-बेटी से गैंगरेप पीड़ितों के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की खबर सुनने के बाद तेरहवीं रस्म सादगी से कर दी गई। परिवार के दो सदस्य घटना की सूचना मिलने पर नोएडा गए हैं। 
विज्ञापन

कलान क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की 102 वर्षीय मां की बीती 18 जुलाई को मौत हो गई थी। उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम शनिवार को होना था। नोएडा में उनका बेटा और भतीजा प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नियों और 13 वर्ष की बेटी और 10 साल के बेटे के साथ कार से तेरहवीं में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात नोएडा से निकले थे। एनएच-91 पर बुलंदशहर में दोस्तपुर गांव के पास बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। बदमाशों ने दोनों भाइयों और 10 वर्षीय बेटे को अंडरपास के पास बंधक बनाकर डाल दिया और दोनों की पत्नियों और 13 वर्षीय बेटी को खेत में खींच ले गए। जिसमें कम उम्र की महिला और उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया था। पीड़ित के पिता ने गांव में बताया कि घटना की सूचना पर गांव में पहुंची तो रस्म अदायगी के लिए सिर्फ तेहरवीं हुई। कार्यक्रम इसलिए हुआ कि इसमें गांव और रिश्तेदारी के लोगों को बुलाया गया था। कार्यक्रम के बाद पीड़ित की मां दो भतीजे तुरंत गांव से निकल गए। सभी नोएडा में उनके घर पहुंच चुकें हैं, पीड़ितों से उनकी दिन में फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया कि वह लोग बुलंदशहर कोतवाली में हैं और रात तक नोएडा पर पहुंच जाएंगे। पीड़ित परिवार का हाल लेने के लिए रविवार को दिन में एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय कलान पुलिस के साथ गांव पहुंचे। गांव में बहुत गमगीन माहौल है। पीड़ित परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। वह तो सिर्फ फोन से सुनी ही बात ही बता पा रहे हैं। सुबह से ही गांव में मीडिया का जमावड़ा रहा। घटना के बाद सिर्फ एक बार पीड़ितों की परिवार वालों से सूचना देते समय बात हुई है, लेकिन इसके बाद से संपर्क नहीं हो पाया है। एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि पीड़ित परिवार का हालचाल लिया है। परिवार को लोगों को कुछ विशेष जानकारी नहीं है। परिवार के कुछ सदस्य पीड़ितों से मिलने के लिए गांव से रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें