शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों की जिला और मंडल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता जिले में होगी। इसे देखते हुए पहले न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद को शुरू कराया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
जनपद स्तर पर खेलकूद से पहले ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद कराकर तैयारियों को पूरा किया जाता है। बेहतर खिलाड़ी निकाल कर ब्लॉक स्तर की टीम को तैयार की जाती है। जिला व्यायाम शिक्षक रामप्रसाद ने बताया कि बारिश के बाद खेलकूद को शुरू कराया जाएगा। संवाद