फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 36 करोड़ से स्पोर्ट्स स्टेडियम का होगा कायाकल्प

Fri, 04 Oct 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नायक जदुनाथ ​सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों को जल्द एस्ट्रोटर्फ मिल सकती है। इसके साथ ही स्वीमिंग पुल, सिंथेटिक ट्रैक जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराईं जाएंगी। इसके लिए 36 करोड़ रुपये का बजट शासन से मांगा गया है। इसको इसी माह स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ की आवश्यकता को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसकी मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि एस्ट्रोटर्फ मिलने के बाद शाहजहांपुर में हाॅकी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पाएंगे।
वहीं, स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग पुल, सिंथेटिक ट्रैक, वॉलीबॉल, कबड्डी के लिए बेहतर मैदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेडियम में सुविधाओं को बढ़ाते हुए रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइटें लगेंगी। इन सभी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्टेडियम का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली थी। इस दौरान उन्हें एस्ट्रोटर्फ व अन्य आवश्यकता तथा प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी गई, उन्होंने प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया था।

स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने व अन्य जरूरतों को ध्यान में रखकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। 36 करोड़ रुपये की मांग की गई है, इसको इस माह के अंत तक स्वीकृति मिलने की संभावना हैं। - एसपी बमनिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें