जलालाबाद। मालूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की 50 मीटर दौड़ में सोहेल प्रथम, लवकुश द्वितीय और सुशांत तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में साहिल, अर्पित व सुशांत, 200 मीटर दौड़ में सूर्यांश, सोहेल व हरिओम, 400 मीटर दौड़ में अर्पित, लवकुश व सूर्यांश, लंबी कूद में सोहेल, प्रियांशु व आहिल और सुलेख में ऋतिक, शोभित व सुनैना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
कबड्डी में मालूपुर की टीम विजेता एवं खाड़े दियुरिया की टीम उप विजेता रही। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंशी, प्रेमलता व श्रीती, 100 मीटर दौड़ में प्रियांशी, शानवी व श्रीती, 200 मीटर दौड़ में सानवी, भावना व कीमती, 400 मीटर दौड़ में शानवी, भावना व प्रांशी और लंबी कूद में सेजल, प्रांशी व सोनम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
खो-खो प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में खांडे दियुरिया की टीम प्रथम और ककराला द्वितीय की टीम दूसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में आशीष द्विवेदी, समर सिंह और स्वर्ण सिंह शामिल रहे। व्यवस्था में राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, त्रिलोक चंद्र, मुकेश कुमार, उदित मिश्रा आदि शिक्षकों का सहयोग रहा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व एनपीआरसी मनोज कटियार और प्रधानाध्यापक नरेंद्र पाल सिंह ने किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संवाद