फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में क्रिकेट खेलेंगी जीएफ और एसएस कॉलेज की खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की महिला खिलाड़ियों के लिए लखनऊ जाने का रास्ता साफ हो गया। सात जुलाई को रिलायंस थर्मल पॉवर के मैदान पर अंडर-19 के लिए हुए चयन के बाद छात्राओं को ट्रॉयल देना होगा। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने जिले की महिला खिलाड़ियों की डिटेल मांगी है, जिससे उन्हें टीम में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला ने अभियान शुरू किया तो छात्राओं को क्रिकेट खेलने का मौका मिल गया। जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज में टीम बनने के साथ ही अन्य स्कूल भी लड़कियों की टीम को बनाने के लिए आगे आए। पहली बार जिले में लड़कियों के लिए क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन भी जिला स्तरीय ट्रॉयल में 33 महिला खिलाड़ियों के पहुंचने पर काफी खुश नजर आया। इस बीच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की चयनकर्ता प्रियंका शैली ने लड़कियों के लिए क्रिकेट का कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। अंडर-19 के लिए जीएफ कॉलेज की शिवानी वर्मा, अंशिका देवी, रंजीत कौर व एसएस कॉलेज की सुमनजीत कौर, हर्षिता वाजपेयी, शिप्रा गुप्ता का चयन किया गया था। चयनित लड़कियों के लिए लखनऊ से बुलावा आ गया। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक ने बताया कि लखनऊ में करीब 20 जिलों की खिलाड़ियों की टीमों को बनाकर मैच कराया जाएगा। इसके बाद जोन के लिए टीम चयनित होगी।
-----------
- लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन यह आयोजन करा रहा है। आयोजन कमेटी ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग करने वाली लड़कियों का डाटा मांगा है। संभावना है कि सोमवार को छात्राओं को लखनऊ बुलाया जाएगा। - आनंद पाठक, सचिव, शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें