प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी एनसी यादव ने बताया कि वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म जिला खेल कार्यालय में उपलब्ध हो गए हैं। इसके लिए नौ से 12 वर्ष के मध्य आयु वाले छात्र-छात्राएं फार्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में संपर्क कर सकते हैं।