फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों में बढ़ाई जाएंगी खेल गतिविधियां

विज्ञापन
बीएसए का स्वागत करते यूटा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूटाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के शिष्टमंडल ने बीएसए जयंशकर श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस बीच शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बीएसए ने शिक्षकाें को स्कूल में खेल गतिविधियां बढ़ाने और खेल में रुचि रखने वाले बच्चों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने बीएसए से मुलाकात कर शिक्षकों के सामने आने वालीं दुश्वारियों को रखा। बताया कि पत्रावली को लंबित रखने के साथ ही शिक्षकों को बार-बार कार्यालय में दौड़ाया जाता है। बीएसए ने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की समस्याओं का पारदर्शिता के साथ निस्तारण होगा।
बीएसए ने स्कूलों में बच्चों की रुचि के अनुसार खेल गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मसरूफ अली, जिला महामंत्री हरिशंकर, जिला कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज, जिला संगठन मंत्री अमित यादव, शिव सिंह, विधुशेखर सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें