फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य प्रतियोगिता के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार को यहां हुई माध्यमिक कॉलेजों की मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन पर राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

ओसीएफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम में बालिका सीनियर वर्ग में बरेली से आकांक्षा सैनी, रानी, निकिता शर्मा, सना, पीलीभीत से वर्षा सरोज, पायल वर्मा, प्रीति कुमारी, प्रदीप कौर, शाहजहांपुर से कल्पना, निहारिका, दिव्यांशी सैनी और बदायूं से प्रगति शाक्य, शिवानी यादव, पूजा यादव, रोशनी, हिमानी शर्मा और सुहालिया खान का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह सीनियर बालक वर्ग में बरेली से अनुराग राय, सूरज यादव, मुकेश गुप्ता, मुस्तफा खान, फैसल खान, यशराज थाना, पुनीत सिंह, यशवर्धन, मनी दीक्षित, लकी पांडेय, अर्चित यादव और शाहजहांपुर से ललित प्रसाद, शिवम, अल्माज अहमद, फरदीन, विकेशा कुमार, रोहित सक्सेना, आकाश सैनी और पवित्र कुमार का चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सब जूनियर बालक वर्ग में बदायूं से मो. यूसुफ, शिवम शर्मा, नितिन यादव, दीपांक राघव, रचित यादव, पीयूष कश्यप, आदेश यादव, पीलीभीत से यश कुमार, विशाल, हरीश और शाहजहांपुर से सुमित कुमार, धीरज सिंह, मो. फराज, इमादुल हक, अनस खान, मो. असद, अरबाब सुहेल और सत्यम सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें