फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी की भावना से सशक्त होगा देश: दिनेश

Sun, 29 Mar 2015 10:51 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी भवन में स्वदेशी जागरण मंच के पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रांतीय सम्मेलन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बृज प्रांत प्रचारक दिनेश ने कहा कि स्वदेशी जागरण कोई मंच नहीं अपितु एक विचार है, जिसमें राष्ट्र को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

दिनेश ने कहा कि जब सभी देशवासियों में स्वदेशी की भावना जागृत होगी, तभी देश सशक्त होगा और हमारे कुटीर उद्योग भी मजबूत होंगे, जिससे रोजगार भी बढ़ेगा। मंच के अखिल भारतीय संयोजक अरुण ओझा ने कहा कि श्रेष्ठ भारत निर्माण के लिए स्वदेशी मार्ग पर चलना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद कृष्णा राज ने कहा कि सभी देशवासी स्वदेशी का विचार अपने मन में जरूर जगाएं, ताकि देश को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाया जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजय संजीव माहेश्वरी ने डॉ. रुचि द्विवेदी को महिला सभा का प्रांतीय प्रमुख नियुक्त किया। मनीष कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार और जिला संयोजक अमितेश अमित ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हृदय नारायण मिश्र, राजभूषण जौहरी, आनंद शर्मा, राज कुमार सक्सेना, डॉ. निरंजन सिंह, निश्चय त्रिवेदी, राधारमण मिश्रा, नवनीत पाठक, डॉ. चंद्र मोहन, कश्मीरी लाल, दीपक शर्मा, राजकमल वाजपेयी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन नीतियों से तो आर्थिक गुलामी ही मिलेगी: ओझा
स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक अरुण ओझा का कहना है कि आर्थिक उदारीकरण के नाम पर देश में जो नीतियां लागू की जा रही हैं, वह देश को गुलामी की ओर ले जाएंगी, हमें ऐसी नीतियों से बचना चाहिए। बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ओझा ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में विदेशी पूंजी का बढ़ता बर्चस्व चिंताजनक है। हमारे संसाधनों को लूटा जा रहा है। इन विषमताओं से देश को बचाना है। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठक कशमीरी लाल, प्रांत संयोजक डॉ. राजीव कुमार, जिला संयोजक अमितेश अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें