फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधिकतम तापमान में उछाल, बारिश के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी उमस का असर कम नहीं हुआ। अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया गया है। वायुदाब गिरा होने और बारिश के अनुकूल हवा चलने से बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 13 मिलीबार गिरा हुआ है। पूर्वी और दक्षिणी हवा चल रही है। आर्द्रता 85 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके असर से तेज बारिश होने के आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें