फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उमसभरी गर्मी में काटी पूरी रात, सुबह फूटा गुस्सा... चक्काजाम के बाद मिली बिजली

Thu, 25 Jul 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बिजली नहीं आने पर अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा करते उपभोक्ता। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमसभरी भीषण गर्मी में रातभर बिजली नहीं मिलने से नाराज अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं का सुबह होते ही गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने उपकेंद्र के बाहर सड़क पर सीढ़ी लगाकर चक्का जाम कर दिया। अानन-फानन अफसरों ने पहुंचकर नाराज उपभोक्ताओं को समझाया। करीब एक घंटे बाद बिजली मिलने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


रीवैंप योजना का समय से कार्य पूर्ण नहीं होने से भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार की रात अब्दुल्लागंज उपकेंद्र को रोजा से आने वाली लाइन की ओवरलोडिंग खत्म करने के लिए एक ट्रांसफार्मर को ककरा से जोड़ा गया था। रात में ककरा उपकेंद्र में फाॅल्ट आने के बाद अब्दुल्लागंज उपकेंद्र का एक ट्रांसफार्मर बंद हो गया। उसे जैसे-तैसे ठीक किया गया। कुछ देर बाद रोजा में फाॅल्ट आने से लाइन प्रभावित हो गई। ऐसे में पूरी रात लोगों को बिजली नहीं मिली।

सुबह आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा अपने पदाधिकारियों व आमजन के साथ उपकेंद्र पहुंच गए। उपकेंद्र पर जेई ब्रजेश कुमार नहीं मिले। उन्हें कॉल कर बुलाने पर आने से इन्कार कर दिया। एसई से वार्ता के बाद भी हल नहीं निकला।
विज्ञापन


इससे नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर सीढ़ी आड़ी-तिरछी कर सुबह सात बजे जाम लगा दिया। विद्युत निगम की मनमानी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जेई के जल्द व्यवस्था में सुधार के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया। पंकज वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति काफी ज्यादा दयनीय हो गई। 24 घंटे में पांच से छह घंटे बिजली मिल रही है। लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर एसई के कार्यालय के अंदर बैठकर धरना दिया जाएगा।

-

ककरा में 33 केवी लाइन का तार टूटा, निसरजई में खंभा गिरा

- बुधवार की रात करीब नौ बजे ककरा उपकेंद्र को आने वाली लाइन का 33 केवी का तार टूटकर निगोही की पंचपीर फीडर की लाइन पर गिर गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पंचपीर फीडर के करीब 15 सौ कनेक्शनधारकों की सप्लाई दो घंटे में बहाल कर दी। ककरा उपकेंद्र को शुरू करने में देर हो गई। रात करीब 12 बजे बिजली आई। उसके बाद ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। सुबह चार बजे फिर से आपूर्ति बाधित हो गई। उसके बाद दस बजे आपूर्ति मिल सकी। निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर मालगोदाम के पास बिजली का खंभा तड़के गिर गया। करीब 11 बजे काम को शुरू कराकर एक बजे आपूर्ति दी गई। दोनों उपकेंद्रों पर सुबह में बिजली जाने से पानी का संकट खड़ा हो गया।

-

अल्हागंज उपकेंद्र का घेराव कर की नारेबाजी


अल्हागंज। बिजली नहीं आने से विद्युत उपकेंद्र का ग्रामीणों ने घेराव कर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही जेई पहुंचे और सुधार का आश्वासन देकर शांत किया।

राजकिराया गांव व इस्लामगंज में एक महीने में चार बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। पिछले सप्ताह से दोनों गांवों की विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी है। उमस भरे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि जेई जगदीश सिंह भी कॉल रिसीव नहीं करते हैं।

सुबह उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। श्रवण कुमार ने बताया कि उनके गांव में ट्रांसफार्मर फुंके हुए एक माह होने जा रहा है। लोगों ने बताया कि 18 जुलाई को एक्सईएन को पत्र देकर क्षमतावृद्धि की मांग की गई थी। फिर भी कार्यवाही नहीं की गई। संवाद



-अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की ओवरलोडिंग की समस्या खत्म कराने के लिए अलग-अलग लाइनों से जोड़ा गया था। दोनों ही लाइनों पर फाॅल्ट आने से दिक्कत आई थी। बिजली आपूर्ति को बहाल करा दिया है।

अरविंद कुमार, एक्सईएन सिटी

बिजली नहीं आने पर अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा करते उपभोक्ता। स्रोत: वीडियो ग्रेब

बिजली नहीं आने पर अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा करते उपभोक्ता। स्रोत: वीडियो ग्रेब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें