फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहर की पुलिया से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक योगेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
तिलहर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव कपूर नगरा के मूल निवासी एवं वर्तमान में काशीराम कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय योगेंद्र की स्कूटी पुलिया से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

योगेंद्र पिछले करीब दस वर्षों से मोबाइल सिम विक्रेता के तौर पर काम कर रहे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह स्कूटी से राजनपुर की ओर से लौट रहे थे। राजनपुर चौकी के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह स्कूटी समेत नहर में जा गिरे।
पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया। योगेंद्र की मौत से पत्नी सीमा, पुत्र अगम और पुत्री हर्षिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि परिजन शव को लेकर चले गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें