विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू हो गया। पहले चरण में समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं के बीच कई रोमांचक और बौद्धिक स्तर परखने वाली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
मोहल्ला घूरनतलैया स्थित मारवाड़ी पाठशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति के बैनर तले प्रतियोगिताओं की शुरुआत सुडोकू (नंबर पजल गेेम) से की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। प्रतियोगिता में संचित गर्ग ने प्रथम, मनीषा अग्रवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। आशुतोष सिंघल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके बाद हुई भाषण प्रतियोगिता के ग्रुप ए में मुस्कान बंसल ने प्रथम, न्यास बंसल ने द्वितीय और उन्नति बंसल ने सांत्वना, ग्रुप बी में अंतरा प्रथम, आशी ने द्वितीय और विधि ने सांत्वना पुरस्कार के लिए बाजी मारी।
धारा प्रवाह भाषण प्रतियोगिता के ग्रुप ए में सौम्या अग्रवाल ने प्रथम, नैतिक ने द्वितीय, कार्तिक अग्रवाल ने सांत्वना, ग्रुप बी में अंतरा अग्रवाल और अमित गर्ग ने ने प्रथम, रेशू अग्रवाल ने द्वितीय और आशी ने सांत्वना पुरस्कार के लिए सफलता पाई। इससे पूर्व समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, सचिव अमित गर्ग, संयोजक अमित अग्रवाल, महिला संयोजक डॉ. संजीता अग्रवाल, रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, कैलाश नारायण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मनीषा, वंदना, वीना अग्रवाल आदि ने महाराजा अग्रसेन के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया।
आयोजन में डॉ. राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल, अशोक गोयनका, नरेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, दया अग्रवाल, राजेंद्र शरण अग्रवाल, निर्भय अग्रवाल, ओम नारायण अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, डॉ. आशीष आदि का योगदान रहा।
इधर, जय भारत संस्था की ओर से मनाए जा रहे महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव गुरु नानक पाठशाला में मनाया गया। इस अवसर पर हुई काव्यांजलि प्रतियोगिता में मीनाक्षी पाल ने प्रथम, अनंत शुक्ला, याशिका सक्सेना ने द्वितीय, अंशिका गुप्ता, गुनगुन पासवान, श्लोक वालिया ने तृतीय स्थान पाया। आयोजन में संस्थाध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, डॉ. इंदु अजनबी, डॉ. मयंक भूषण पांडेय, अचला श्रीवास्तव, पुष्पा गौतम, शोभित अग्रवाल आदि का योगदान रहा।