फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा-अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, शाहजहांपुर में होगा स्टॉपेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुरादाबाद रेल मंडल में कुछ और विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे लोगों को त्योहारों पर घर आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। ट्रेनों को चलाए जाने की घोषणा कर दी गई। इनमें शाहजहांपुर में रुकने वाली दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन भी शामिल है।
विज्ञापन

स्पेशल 05211 नंबर स्पेशल ट्रेन दरभंगा से चलकर अमृतसर जाएगी, जबकि अमृतसर से लौटते समय ट्रेन का नंबर 05212 होगा। ट्रेन को दीपावली, छठ पूजा, भैया दूज आदि त्योहारों को देखते हुए चलाया जाएगा। इसकी घोषणा रेलवे की आर से की जा चुकी है। वर्तमान में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अप लाइन की दस ट्रेेनों का ठहराव हो रहा है। इसमें पूजा स्पेशल दो, त्योहार स्पेशल तीन और कोविड-19 स्पेशल पांच ट्रेनें शामिल हैं। दरभंगा-अमृतंसर-दरभंगा 05211/12 स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10 से 15 नवंबर के बीच शुरू होगा। अभी इसकी समय सारणी नहीं आई है। यह ट्रेन 2 दिसंबर तक चलाई जाएगी। ठहराव मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, नजीबाबाद, सहारनपुर में रहेगा। ट्रेन के चलने इस रूट के यात्रियों को फायदा होगा और वह त्योहार पर अपने परिवार के पास आ-जा सकेंगे। इस संबंध में वाणिज्य निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा की गई है, लेकिन अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। कुछ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें पहले से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें