फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहीदों के परिवार को मिले विशेष दर्जा

विज्ञापन
सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अ​धिकारी को मांगपत्र देते पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन के पदा​धिकारी। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी संजय कुमार को सौंपा। इसके माध्यम से कहा कि शहीद परिवार को विशेष परिवार का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाए। इससे शहीदों के परिवारों को समाज में अधिक सम्मान मिल सके।
विज्ञापन

जिलास्तर पर सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस पंजीकरण एवं नवीनीकरण पर विशेषकर जम्मू-कश्मीर से जारी शस्त्र लाइसेंस पर यूआईएन नंबर और आईडी नंबर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सैनिकों के आई कार्ड को आधार कार्ड के समान प्राथमिकता दी जाए। सैनिकों के सम्मान में टोल प्लाजा टैक्स माफ किया जाए। इसके अलावा भी अन्य मांगें रखीं गईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर जगन्नाथ प्रसाद, दिनेश कुमार, सर्वेश कुमार, एमके मिश्रा, आरपी सिंह, वीके शुक्ला, केके मिश्रा, रमेश, आरके शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें