फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 19 अगस्त से शुरू होगा विशेष पुनरीक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आगामी ग्राम पंचायतों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण का कार्य 19 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। यह कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा। इसमें निर्वाचक नामावली में सम्मिलित, परिवर्धन, विलोपन एवं सुधार हेतु जानकारी एकत्र की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण कार्य एक अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जाएंगे, जो भारत के नागरिक हों। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हों या एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों। किसी सक्षम न्यायालय द्वारा अयोग्य न ठहराए गए हों।
अधिकारियों द्वारा प्रत्येक घर पर जाकर बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जाएगा। किसी वजह से 26 अगस्त 2025 तक बीएलओ ग्राम पंचायत में नहीं पहुंचता है या कोई शिकायत है तो डीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें