फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने केक काटकर सपा मुखिया की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर पदाधिकारियों ने पार्टी को देश-दुनिया में पहचान दिलाने में सपा मुखिया के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।
विज्ञापन

जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री वर्मा ने कहा कि नेताजी ने किसानों, नौजवानों, पिछड़ों और गरीबों को अपनी योजनाओं में प्राथमिकता देकर जनता जो आशीर्वाद जुटाया, उसी के प्रतिफल में उन्हें देश-दुनियां में पहचान मिली। विधायक राजेश यादव ने कहा कि नेताजी ने मुख्यमंत्रित्व काल में छात्रों और गरीबों की भलाई के तमाम कार्य कराए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि देश में फिरकापरस्त ताकतों का सामना करने में केवल सपा मुखिया ही सक्षम हैं।
बाद में पार्टी के नेताओं ने पौधरोपण करने के साथ गरीबों को फल बांटे। इस मौके पर नगर विधानसभा क्षेत्र के तमाम वार्डों और गांवों में भी बूथ स्तर पर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन समारोह में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, रणंजय सिंह यादव, कपिल सिंह वर्मा, उपेंद्र पाल सिंह, सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, रोजा के चेयरमैन अजय गुप्ता, कटरा के चेयरमैन सुकेश गुप्ता, पंकज वर्मा सर्राफ, डॉ. नवनीत यादव, विक्रांत चौधरी, आफाक अली खां, हफीज अहमद अंसारी, श्यामजी शुक्ला, हिमांशु वाजपेयी, अतीउल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
फोटो 34 में।
कुष्ठ रोगियों को बांटीं मिठाइयां और फल
सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पंकज वर्मा सर्राफ ने विधायक राजेश यादव के साथ इंदिरानगर स्थित कुष्ठ आश्रम जाकर वहां रहने वाले परिवारों के साथ सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया। मिठाइयां और फल मिलने की खुशी में कुष्ठ रोगियों ने सपा मुखिया को ढेरों दुआएं दीं। विधायक के साथ उपेंद्र पाल सिंह यादव, आशीष वर्मा, निर्मल सैनी, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
00
व्यापार सभा ने केक काटकर कराया मुंह मीठा
सपा व्यापार सभा की ओर से बहादुरगंज के लोहिया भवन में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अनिल सिंह चौहान ने 11 किलो का केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में उपस्थित अग्निवेश समाजवादी, मुजम्मिल खां, अंशुमान समाजवादी, प्रमोद कुमार, मनोज गुप्ता आदि ने सपा मुखिया की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते रहने का संकल्प किया। इसी कड़ी में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ओम गुप्ता और आशीष दीक्षित, सपा जन समस्या मेला के जिलाध्यक्ष नौशाद कुरैशी, सपा नेता आरिफ हुसैन जुगनू के नेतृत्व में लगा।
000
जन्मदिन पर हुआ सामंतवाद का प्रदर्शन
शोषित समाज मोर्चा की बैठक में जन्मदिवस समारोह पर करोड़ों की धनराशि फूंके जाने पर वक्ताओं ने कड़ी आपत्ति की। अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इसहाक मोहम्मद ने कहा कि समाजवादी नेता के जन्मदिन पर सामंतवाद का प्रदर्शन गरीबों और वंचितों के साथ क्रूर मजाक है। प्रांतीय महासचिव फकीरे लाल भोजवाल ने कहा कि जन्मदिन के जश्न पर उड़ाई गई रकम असाध्य रोगियों, बेसहारा वृद्धों और अनाथ बच्चों पर खर्च होती तो सही मायने में समाजवाद का संदेश समाज तक जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें