फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने किया भंडारा, खिलाया गरीबों को खाना

Mon, 23 Mar 2015 11:05 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यालय पर समारोह करके लोहिया का जन्म दिवस श्रद्घा और उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भंडारा आयोजित करके गरीबों को भोजन कराया।
विज्ञापन

जयंती समारोह में कार्यालय प्रभारी हफीज अहमद अंसारी ने लोहिया के जीवन दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की राजनीति से देश को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों को नियंत्रित रखने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर समाजवादी इकाइयां गठित करने पर जोर दिया। प्रारंभ में सभी ने लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। आफाक अली खां के संचालन में हुए कार्यक्रम में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव पंकज वर्मा सर्राफ, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विक्रांत चौधरी, विशाल यादव, ओम गुप्ता, इम्तियाज मंसूरी आदि ने विचार व्यक्त किए।
उधर, लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी तिराहे के नजदीक भंडारा आयोजित कर गरीबों को भोजन कराया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रांत चौधरी ने कहा कि लोहिया जी ने गरीबों का दुख-दर्द बखूबी समझा और उन्हीं की बेहतरी के लिए जीवन भर सक्रिय रहे। भंडारा की व्यवस्था में गुरुवचन सिंह, नीरज मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, प्रियांशु प्रताप सिंह, धीरेंद्र शर्मा, दयाशंकर शुक्ला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


व्यापार सभा ने बांटे फल और मिठाइयां
लोहिया जयंती पर बहादुरगंज में स्व. राधेश्याम समाजवादी के आवास पर समाजवादी व्यापार सभा की ओर से कार्यक्रम करके गरीबों को फल और मिठाइयां बांटी। इससे पहले, सभी ने लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर दिवंगत समाजवादी नेताओं को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अग्निवेश समाजवादी, सलीम खां, सोनू गुप्ता, मुजम्मिल खां, अंशुमान समाजवादी, विशाल विद्यार्थी, पवन मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें