फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर भड़के सपाई, खीरी में कोतवाली का घेराव, शाहजहांपुर में भी प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 10:13 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी/शाहजहांपुर

सार

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने से यूपी की सियासत में उबाल आ गया है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सपा नेता सड़कों पर उतर आए। लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर में सपा नेताओं ने मंगलवार रात को विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
खीरी में सपा नेताओं से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में छात्रों के समर्थन में धरना दे रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मंगलवार रात सड़कों पर उतर आए। लखीमपुर खीरी में सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले लोहिया भवन चौराहा पहुंचे, जहां नारेबाजी करने के बाद सदर चौराहे पर जाम लगाया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शहर कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली का घेराव कर दिया। 

विज्ञापन




पुलिस के रोकने के बावजूद कई कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में प्रवेश कर गए और मुख्य गेट पर बैठकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सीओ सिटी विवेक तिवारी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया।

विज्ञापन

शाहजहांपुर में सपा नेताओं का धरना प्रदर्शन 
शाहजहांपुर में सपा के पदाधिकारी मंगलवार रात खिरनीबाग चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इस बीच सदर इंस्पेक्टर से नोकझोंक भी हुई। सपाइयों ने भाजपा विरोधी नारे लगाकर विरोध जताया। शाम करीब साढ़े सात बजे अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां कार्यकर्ताओं के साथ खिरनीबाग चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने जोरदार तरीके से नारेबाजी की। सूचना पर सदर इंस्पेक्टर राजीव सिंह पहुंचे। उन्होंने चौराहे को जाम करने पर आपत्ति जताते हुए जीआईसी मैदान में धरने पर बैठने को कहा। 

इसे लेकर सपा जिलाध्यक्ष की जमकर नोकझोंक हो गई। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल तक बुलाने की चेतावनी दे दी। सपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक सपा प्रमुख को रिहा नहीं किया जाता, वह धरने से नहीं उठेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को बुला लिया गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव, सैयद रिजवान, जीवेंद्र वाजपेयी, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें