फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराधों के खिलाफ सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता

Tue, 30 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लचर कानून व्यवस्था निशाने पर लेकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

योगी सरकार पर अंकुश लगाने को राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन 
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए प्रांतीय आह्वान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।। वे लोनिवि डाकबंगला से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर रामजी मिश्रा को देेकर प्रदेेश की भाजपा सरकार के जन विरोधी क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने की मांग की। 
सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी डाकबंगला परिसर में जमा हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। विधायक शरदवीर सिंह ने कहा कि यह सरकार विकास के बजाय गुंडागर्दी को बढ़ावा दे रही है। पूर्व विधायक कोविद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार से देश-प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि जब से योगी सरकार सत्ता पर काबिज हुई, तब से प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। सहारनपुर, मथुरा, जेवर, गोरखपुर आदि में गंभीर घटनाओं ने जनता में भय पैदा कर दिया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, कपिल वर्मा, राजेंद्र यादव, अनवर अली, पंकज वर्मा, नीरज मिश्रा, आफाक अली खां बच्चन, गायत्री वर्मा, विक्रांत चौधरी, तिलहर के चेयरमैन इमरान खां और सैयद रिजवान अहमद आदि ने सरकार पर तीखे प्रहार किए। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें