फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास के खिलाफ प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Fri, 24 Jan 2025 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले महंत राजूदास के खिलाफ सपाइयों में आक्रोश थम नहीं रहा। शाहजहांपुर के जलालाबाद और मीरानपुर कटरा में सपा कार्यकर्ताओं ने राजूदास का पुतला फूंककर विरोध जताया।  
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राजूदास का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या की हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर पुलिस को चकमा देकर महंत का पुतला फूंक दिया। उधर, मीरानपुर कटरा में भी सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज पाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह दस बजे काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर इकट्ठा होने लगे। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने उनकी घेराबंदी कर ली। बाद में इस बात पर सहमति बनी कि कार्यकर्ता तहसील पर ज्ञापन देकर वापस हो जाएंगे। कार्यकर्ता ने नारेबाजी करते हुए तहसील जाकर नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार को ज्ञापन दिया। 

ये भी पढ़ें- Pilibhit News: गले की नस काटी... गुप्तांग कुचला, मुजम्मिल को तड़पा-तड़पाकर मारा; आरोपी ने कबूली वारदात
विज्ञापन


ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ता पुलिस को सुस्त देख घरों को लौटने के बजाय मुख्य चौराहे पर जा पहुंचे और वहां पहले से तैयार रखे महंत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, कार्यकर्ता वहां से निकल चुके थे। प्रदर्शन में रामवीर सोमवंशी, आकाश गुप्ता, हरनाम सिंह, मंशा राम यादव, विजय कुशवाहा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

मीरानपुर कटरा में भी फूंका गया पुतला 
मीरानपुर कटरा में समाजवादी छात्र सभा, नौजवान सभा व लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने महंत राजूदास का पुतला फूंका। प्रयागराज महाकुंभ में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की प्रतिमा लगाए जाने पर महंत राजू दास ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज कार्यकर्ता शुक्रवार को जुलूस के रूप में मुख्य चौराहा पर ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे। 

यहां प्रदर्शन करते हुए महंत राजू दास के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सिंह, छात्र सभा विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष प्रवेश सिंह यादव, विवेक सिंह यादव, विकास सिंह यादव, मोहित यादव, रवि यादव, रवि सिंह, अनुज सिंह यादव, अमित यादव, आशुतोष मिश्रा शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें