फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 10 सिर काटकर लाने का दावा करने वालों की सरकार में बढ़ रहा आतंकवाद

Thu, 24 Apr 2025 08:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा और सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा वोट की राजनीति कर रही है। 
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है। सत्ता पाने के लिए कौन सा हमला हो जाएगा, किसी को पता नहीं है। हमले में पर्यटक मारे गए हैं। सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। देश की सुरक्षा के नाम पर एक के बदले दस सिर काटने की बात करने वालों की सरकार में आतंकवाद बढ़ रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बिजनौर से लखनऊ जाते समय शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुके प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस सांप्रदायिक संगठन हैं। देश में संविधान के माध्यम से भाईचारा बना है। आरएसएस भाईचारे को समाप्त करना चाहती है। आरएसएस के रास्ते पर देश और प्रदेश की सरकार चल रही है।

'वोट की राजनीति कर रही भाजपा'
उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में वोट की राजनीति कर रही है। सत्ता से उसकी दाेस्ती है। एक-दूसरे को बांटकर, काटकर और नफरत पैदा कर रही है। भाजपा की मुहिम आने वाले दिनों में देश की जनता सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की रक्षा, महिलाओं की हिफाजत करने में केंद्र व प्रदेश की सरकारें फेल हैं। गुंडे सड़कों पर घूम रहे हैं। दुष्कर्म करने वाले अपराधी दूरबीन से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पीडीए का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तहसील, थाने में पीडीए का अधिकारी नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय में पीडीए का कोई प्रोफेसर नहीं है। सपा के लोग मात्र हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़वाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें