दिल्ली के जंतरमंतर पर होने वाली सपा की रैली में भाग लेने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का काफिला रविवार को जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हो गया। इससे पहले जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय केसामने दिल्ली जाने वाली बसों और अन्य वाहनों को झंडी दिखाई।
रैली में एक दर्जन बसों और वाहनों से कार्यकर्ता गए हैं। रवानगी से पहले कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष तनवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को झूठे सपने दिखाकर केंद्र की सत्ता हासिल कर ली। उन्होंने अब तक किसी वायदे को नहीं निभाया है। उल्टे सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा देने वाले ‘घर वापसी’ कार्यक्रम करके वंचित तबके को गुमराह किया जा रहा है।
बताया कि दिल्ली रवाना होने वाले कार्यकर्ताओं के नेतृत्व की जिम्मेदारी पार्टी के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, श्याम जी शुक्ला, मो. नसीम खां, ओम गुप्ता, विशाल यादव, नरेंद्र सक्सेना, गुलजार कुैशी, सुहेल अंसारी आदि को सौंपी।