प्राथमिक विद्यालय आफरीदी के बाहर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में प्रदर्शन करते सपा कार
शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के बंद और मर्ज किए जाने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया।
मोहल्ला अफरीदी स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की शिक्षा नीति और सरकारी विद्यालयों को बंद किए जाने के फैसले पर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है।
उन्होंने दावा किया कि सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 26 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्तर के विद्यालय बंद या मर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित परिवारों के बच्चों की शिक्षा का प्रमुख सहारा हैं। विद्यालयों को बंद करने से इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस दौरान परवेज अंसारी, मोईन सफदर, प्रसून कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद