शहर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। दिल्ली में हुए धमाके को लेकर प्रदेश में जारी हाईअलर्ट के बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने अधिकारियों और पुलिस बल के साथ सड़कों पर गश्त की। एसपी ने भ्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए। गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान एसपी ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद