फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा ने मनाई बीपी मंडल की जयंती, सामाजिक न्याय पर चर्चा

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर बाबू बिन्देश्वरी प्रसाद का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को वाराणसी में हुआ था। उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही।
पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2001 में बीपी मंडल के सम्मान में डाक टिकट जारी किया था। गोष्ठी में नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी राम कुमार भोजवाल, नीरज मिश्रा, संजीव वर्मा, डॉ. दोदराम वर्मा, किरन कठेरिया, हफीज अहमद अंसारी, सरताज खान, मोनू कुरैशी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें