फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा मुस्लिमों को ठगने वाली पार्टी’

Sun, 23 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
अफजल स‌िद्दीकी
विज्ञापन
तिलहर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अफजल सिद्दीकी का शनिवार को यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कंाग्रेस को डूबता हुआ जहाज व सपा को मुसलमानों को ठगने वाली पार्टी बताया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुस्लिम समाज भाईचारा के प्रभारी अफजल सिद्दीकी देर शाम बरेली से चलकर काफिले के साथ मौजमपुर पुलिस चौकी के समीप स्थित एक मैरिज लॉन पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोशोखरोश के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके उन्होंने कहा कि वर्तमान सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। देश में छोटे बड़े लगभग चार सौ दंगे हो चुके हैं। मुजफ्फरनगर का दंगा हम कभी भूल नहीं सकते। सपा ने हमेशा मुसलमानों को ठगने का काम किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। लोग राहुल की खाट सभा की खटिया उठाकर ले जा रहे हैं इससे लगता है कि कांग्रेस की खटिया खुद ही खड़ी हो गई है। वर्तमान में बसपा के पक्ष में माहौल बन गया है। इस अवसर पर पार्टी के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, जोन कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार एडवोकेट, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष नबी उल्ला, बरेली मंडल के हाफिज नूर अहमद अजहरी, जिला प्रभारी अरुण सागर, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगो से आगामी चुनाव में मायावती को पंाचवी वार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस मौके पर अफजल सिद्दीकी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर तथा चंादी का मुकुट लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर रामलडै़ते कनौजिया, धर्मवीर भारती, मौर्य समाज के जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह मौर्य, नबी उल्ला खां, मोहम्मद असलम खां, राकेश सागर, आसिफ फरीदी, सर्वेश कुश्वाहा, जगतभान मौर्य, हरेंद्र माथुर, रूकमंगल सिंह, श्रीराम वर्मा, तकवीर हसन खां, अब्दुल सद्दीक, रिजवान, जलालुउद्दीन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अध्यक्षता मंडल कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर ने की। संचालन जिला महासचिव महेश सागर ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें