प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा प्रथम में शनिवार को परीक्षाफल वितरण किया गया। इसके साथ ही अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरण किया गया।
ददरौल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा में समाजवादी पार्टी के नेता अजय पांडेय ‘अंशू’ ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं की परीक्षाफल वितरित किया। अंशू पांडेय ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय को उन्होंने गोद लिया है। इस दौरान वीरेंद्र पाल सिंह ‘लकी’ ने साहिबा, दीपक, गौरव, नाजिया को साइकिल उपहार में दीं।
इसके साथ ही अंशू ने बच्चों को स्पोर्ट्स किट भी दी। पांडेय ने कहा कि शिक्षा को लेकर प्रदेश की सपा सरकार काफी सजग है। कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री शिक्षा की ओर अत्यधिक ध्यान दे रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री के पद चिन्हों पर चलकर बच्चों का भविष्य बनाने के लिए वह पूरे समर्पण भाव से लगे हैं। इस दौरान दीपक सक्सेना, अर्जुन सिंह, गौरीश, विनीत कुमार, मुकुल श्रीवास्तव, अनुज सिंह, प्रधानाध्यापक सुखमीत कौर, गीता शुक्ला, पूजा भार्गव, ज्योति बाला, पंकज भार्गव आदि मौजूद रहे।