फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, तीन कंपनी मांगी गई पीएसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर्व पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। जगह-जगह शांति कमेटी की बैठकों के आयोजन के साथ ही सिपाहियों की बीट पुस्तिका पर भी नजर रखी जा रही है कि यह लोग अराजक तत्वों पर कार्रवाई कर रहे हैं कि नहीं। लापरवाह सिपाहियों को चेतावनी दी गई है। वहीं एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी व पुलिस फोर्स के साथ बड़े लाट साहब जुलूस के रूट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जिले की पुलिस फोर्स के अलावा सात सीओ, तीन कंपनी पीएसी और दो कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, 30 थाना प्रभारी, दो सौ एसआई, नौ सौ कांस्टेबल और दो ड्रोन कैमरों की डिमांड भेजी गई है। उन्होंने सोमवार शाम आरसी मिशन क्षेत्र में शांति कमेटी की मीटिंग बुलाकर होली पर्व को शांति और मेल जोल के साथ मनाने की अपील की। वहीं एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने लोगों से कहा कि जो युवाओं को समझाएं कि वह होली आपसी सौहार्द के साथ खेलें, किसी को परेशान करने की कोशिश न करें और न ही अराजकता फैलाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें