फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा का आरोप-22 परीक्षाओं में 11,514 आरक्षित सीटों पर घोटाला किया गया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्रेसवार्ता के दौरान पीडीए आरक्षण घोटाले का पत्रक दिखाते जिलाध्यक्ष तनवीर खां व 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सपा ने प्रदेश सरकार पर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 22 भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में 11,514 आरक्षित सीटों का नुकसान पीडीए समाज को हुआ है।
विज्ञापन


जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में गड़बड़ी पीडीए समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती और यूपी पुलिस भर्ती समेत कई मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और आरक्षण से जुड़े तथ्यों को उजागर करेगी। तनवीर खां ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नीतियों और कथित आरक्षण घोटाले की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।
पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से 2025 के बीच विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जिससे करोड़ों अभ्यर्थी प्रभावित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया गया है। रोशनलाल वर्मा ने कहा कि आरक्षण और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं का मुद्दा जनता के सामने रखा जाएगा। प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी,महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें