फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपेक से जल्द जुड़ेंगे शहर के डॉ. आनंद

Sun, 12 Apr 2015 08:30 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र जल्द ही एपेक से जुड़ जाएंगे। यह जानकारी उन्होंने पत्रकारों के साथ एक होटल में हुई बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन

डॉ. मिश्र ने बताया आल इंडिया फिल्म इंप्लाइज कांफीडेशन (एफेक) के अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने उन्हें फेडरेशन से जोड़ने की घोषणा की है। कहा कि वह जल्द ही फेडरेशन में किसी बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। बताया कि वह फेडरेशन में जुड़ने के बाद से कलाकारों के हित में कार्य करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे। डॉ. मिश्र ने कमलेश पांडेय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पांडेय करीब 50 फिल्मों की स्टोरी लिख चुके हैं। इसमें रंग दे बसंती, दिल, सौदागर, तेजाब, बेटा, देल्ही-6, आरक्षण, अक्श, लावारिस, वजूद और जलवा, खलनायक आदि प्रमुख हैं। वह फिल्म जगत में नामचीन हस्ती हैं। उनके फेडरेशन से जुड़ना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें