फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिजन पर हथौड़ी लेकर दौड़ा बेटा, पिता ने सीने पर गोली चलाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। मोहल्ला निजामगंज में चीनी मिल से सेवानिवृत्त सहायक लेखाकार ओमकार गंगवार ने अपने बेटे हर्षवर्धन गंगवार उर्फ चिंटू (32वर्ष) के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात हर्षवर्धन हथौड़ी लेकर परिजन पर दौड़ा तो पिता बंदूक निकाल लाए और फिर छीनाझपटी में चली गोली सीने में लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि हर्षवर्धन सुबह से अपने परिजन को तंग कर रहा था। शाम को मकान का लिंटर तोड़ने लगा। इस पर पिता ओमकार ने उसे टोक दिया। तब उसने बेल्चा व हथौड़ी लेकर पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को दौड़ा लिया। खुद की जान बचाने के लिए परिजन छिप गए। इस बीच ओमकार कमरे से बंदूक निकाल लाए और बेटे से उलझ गए। परिजनों का कहना है कि छीनाझपटी में हर्षवर्धन के सीने में गोली लग गई। गोली ऐसे लगी कि सीने से खून की धार बहने लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। इसके बाद हर्षवर्धन को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण व सीओ ज्योति यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

हर्षवर्धन आए दिन परिजन से झगड़ा करता था। उसने हथौड़ी से परिजन पर हमला करने की कोशिश की। झीनाझपटी में चली गोली लगने से उसकी मौत हुई है। -दीक्षा भांवरे अरुण, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें