फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या : ढाई घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Tue, 21 Feb 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाईघाट में सोमवती अमावस्या पर्व पर गंगास्नान करते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। सोमवती अमावस्या पर ढाई घाट गंगा तट पर मेला लगा। हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सोमवती अमावस्या पर इस बार श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन

ढाईघाट गंगा तट पर वैसे तो प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा को स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। माघी पूर्णिमा के बाद फाल्गुन कृष्ण पक्ष में सोमवार को अमावस्या का श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व होता है। सोमवार को ब्रह्ममुहूर्त में शुरू हुआ स्नान का क्रम दोपहर तक चलता रहा। भक्तों ने गंगास्नान के बाद पुरोहितों से सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण कर अन्न, वस्त्र, मिष्ठान, फल आदि का दान किया। हालांकि मेले में दुकानदारों की संख्या कम रही। सुहागिन महिलाओं ने सोमवती अमावस्या पर पीपल की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें