मदनापुर में तिरंगा यात्रा निकालतीं महिलाएं। स्रोत : आयोजक
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मदनापुर में मंगलवार को महिलाओं ने शिखा सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर बरात घर में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर सात सैनिकों के परिवारों समेत महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सैनिकों ने युद्ध से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वर्ष 1965 और 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्धों में शामिल रहे पूर्व सैनिक जसवंत सिंह ने कहा कि देश को सर्वाधिक खतरा देश में रहकर गद्दारी करने वाले लोगों से है। उन्हें पहचानने की आवश्यकता है। इस दौरान कांस्टेबल दीक्षा, निक्की, मीना देवी, शशि सिंह, नेहा सिंह आदि शामिल रहीं। संवाद