फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश में रेलवे लाइन के नीचे से बह गई मिट्टी, चार घंटे रेल संचालन ठप

Thu, 04 Jul 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन और सीतापुर रेलवे स्टेशन के बीच महोली में कठिना नदी पुल के पास अपलाइन की मिट्टी पानी में बह गई। सूचना आने के बाद रेल संचालन रोक दिया। रोजा से मिट्टी-गिट्टी भेजने पर चार घंटे तक मरम्मत कार्य के उपरांत ट्रेन संचालन को शुरू हो सका।
विज्ञापन


बुधवार को मूसलधार बारिश के दौरान अपलाइन पर ट्रैक के नीचे की मिट्टी खिसक गई। पानी की धार के चलते रेल लाइन के नीचे गड्ढा हो गया। डाउन लाइन से गुजरे चालक ने पॉवर केबिन को सूचना दी। वहां से पीडब्ल्यूआई कार्यालय को अवगत कराया। कंट्रोल के निर्देश पर हादसे की संभावना के चलते अपलाइन का रेल यातायात रोक दिया गया। कर्मचारियों ने जाकर जांच की। इसके बाद रोजा से मालगाड़ी के तीन डिब्बों में मिट्टी-गिट्टी भरकर भेजा गया। वहां गैंगमैनों ने गड्ढे में मिट्टी डालने के बाद गिट्टी डालकर कार्य को समतल कराया। दोपहर 12 बजे मालगाड़ी भेजकर ट्रायल किया गया। सब कुछ दुरुस्त मिलने पर पैसेंजर ट्रेनों को रवाना किया गया। हेमपुर स्टेशन मास्टर आरपी त्रिवेदी ने बताया कि बरसात की वजह से सुबह पेट्रोलिंग के दौरान रेन कट होने पर मुख्यालय सूचना दी गई। इस बीच सीतापुर जंक्शन में कई ट्रेन रोकी गईं। महोली में इस दौरान कोई ट्रेन नहीं थी। मरम्मत करने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें