लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तिलहर में सर्विस रोड से मिट्टी हटाकर आवागमन सुचारु कराती एनएचआई की ट
तिलहर। सरऊ पुल के पास सड़क के किनारे की मिट्टी कटकर सर्विस रोड पर आ गई। इससे सर्विस रोड पर फिसलन हो गई। यही नहीं, हाईवे पर लाल पंप के पास शनिवार को सुबह बारिश के साथ चली तेज हवा से एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर जाने से हाईवे पर करीब 20 मिनट तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सड़क से पेड़ को हटवाकर बंद लेन पर यातायात सुचारु कराया। एनएचएआई के नियंत्रण अधिकारी इंद्रेश यादव ने बताया कि फ्यूल पंप से पहले हाईवे पर पेड़ गिरने और सरऊ पुल के पास सड़क की साइड की मिट्टी कटकर सर्विस रोड पर आने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटवाकर यातायात चालू करा दिया। उन्होंने बताया कि सर्विस रोड पर गिरी हाईवे की मिट्टी को भी हटाने का काम कराया जा रहा है। संवाद