फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसओजी ने कॉलेज में पहुंचकर की जांच, कैमरे खंगाले

Thu, 10 Oct 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र कुशा्ग्र प्रताप सिंह की मौत के मामले में एसओजी ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। बुधवार को टीम ने कॉलेज में पहुंचकर कैमरों को चेक किया, साथ ही लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्ती नगर फेज-1 के एमआईजी 35 के रहने वाले अजय कुमार सिंह के पुत्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र कुशाग्र प्रताप सिंह की मेडिकल कॉलेज में रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस छत से गिरने की बात कह रही है। मृतक के चचेरे भाई सूरज प्रताप सिंह ने हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार को एसओजी ने कॉलेज में पहुंचकर सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। स्टाफ, गार्ड, स्वीपर आदि से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके बयानों को दर्ज किया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस अपने स्तर से कोई ढिलाई नहीं बरत रही है। मृतक के मोबाइल से भी कुछ सुराग मिलने की संभावना है। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। एसओजी ने कॉलेज में जाकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें